Pratvi Beauty Parlor
कैसे पायें डैंड्रफ-फ्री बाल Dandruff Khatam Karne Ka Tarika – बालों में रुसी (डैंड्रफ) का होना एक साधारण समस्या है पर इस साधारण समस्या को नजरअंदाज कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए डैंड्रफ की शुरुआत होते ही उस पर समय रहते काबू पा लेना चाहिए ताकि बड़ी मुसीबत से बचा जा सके |
शैम्पू का चुनाव सोच समझ कर करें Shampoo For Dandruff With Care
बालों के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू का चुनाव करना चाहिए | एंटीडैंड्रफ शैंपू लेते समय उसमे इस्तेमाल पदार्थों को ध्यान में रखना चाहिए | इस में कोलतार, सेलिसिलिक एसिड, जिंक, सल्फर या सलेनियम सल्फाइड शामिल होता है क्योंकि हर केमिकल अपने तरीके से रुसी को कम करने का कार्य करता है |
डैंड्रफ होने पर बालों को प्रतिदिन शैंपू से धोएं ताकि बाहरी प्रदूषित वातावरण उस पर अपना प्रभाव न छोड़ पाए | प्रतिदिन शैंपू करने से केशों (बालों) का अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है और मैल भी जमा नहीं हो पाता | इससे मृत त्वचा भी निकल जाती है |
यदि आप कई महीनो से लगातार एक ही शैंपू यूज़ कर रही है और रुसी पुनः हो जाती है तो उस शैंपू को बदल लें | हो सकता है आपके बालों में उस शैंपू में इस्तेमाल पदार्थ के प्रति प्रतिरोधक शक्ति पैदा हो गई हो |
