Pratvi Beauty Parlor

चांदी के गहने खरीदने में सावधानियां How to Choose and Buy Silver Jewelry

1. चांदी के गहने खरीदते समय ध्यान रखें, कि गहने इतने भारी ना हो की गर्दन या हाथ उसके भार से दोहरे हो जाएं.
2. कड़ा, पेंडेंट आदि को उंगलियों से छूकर देखें कि कहीं कोई काम या नोक चुभ तो नहीं रही | चुभने वाले गहने कभी ना पहने|
3. हार इतना बड़ा हो कि गले पर लगे नहीं | कसे हार से गर्दन की नस दब सकती है |
4. अगर आपकी कद-काठी मध्यम है, तो चांदी के लंबे हार, गुलबंद, व कड़े अच्छे लगेंगे |
5. अगर आप स्लिम हैं तो जड़ाऊ गहने बेहिचक पहनिए |
6. भारी शरीर वाली महिलाएं छोटे पेंडंट और नाजुक काम वाले गहनों में खूब जचेंगी |
7. चांदी के गहने खरीदते समय ट्रायल जरूर कर लें | कई गहने शोकेस में तो सुंदर दिखते हैं, लेकिन पहनने पर सूट नहीं करते हैं |

चांदी के गहनों की साफ़ सफाई और देखभाल Tips For Cleaning Silver Jewelry At Home
1. चांदी के जेवर धूप, वातावरण की नमी से काले पड़ जाते हैं, इसलिए इसकी नियमित सफाई बहुत जरूरी है|
2. परफ्यूम या सुगंधित तेल लगने से भी जेवर काले पड़ जाते हैं |
3. मेकअप करने के बाद ही गहने पहने | इससे लंबे समय तक यह काले नहीं पड़ेंगे |
4. चांदी के जेवरों को रूई या टिशू पेपर में लपेटकर रखें |
5. अगर गहने लंबे समय तक इस्तेमाल में नहीं लानी है, तो रूई में लपेटकर गत्ते या लकड़ी के डिब्बों में रखें |
6. चांदी के जेवर को शैंपू या नहाने के साबुन से कभी साफ नहीं करना चाहिए |
7. अगर जेवर भूरे पड़ गए हो, तो गरम पानी में इमली भिगोकर उससे साफ करें |
8. इन जेवरों को कभी सोने या मोती के जेवरों के साथ न रखें | चांदी की चमक इससे धुंधली पड़ सकती है |