खूब पानी पिएं Drink Plenty Of Water
पानी त्वचा के लिए वरदान है | पानी में कुछ मसालों का प्रयोग करके उसे और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है | जिसका एक आसान तरीका यह है कि पानी उबालें और उसे एक जार में डाल दें | अब उसमें काली मिर्च पाउडर, गुलाब की 5-6 पंखुड़ियां और एक चुटकी इलायची पाउडर डालकर जार ढंक दें | फिर इसे थोड़ा-थोड़ा दिन में कई बार पिएं | ठंडाई का भी सेवन करें |
मालिश दे युवा त्वचा Massage Your Skin Regularly
तेल मालिश से त्वचा स्वस्थ और लंबे समय तक युवा रहती है | बेहतर परिणाम के लिए नहाने से पूर्व रोजाना हर्बल तेल से अपनी त्वचा की मालिश करें | अपने मनपसंद बॉडी ऑयल से नहाने के 45 मिनट पूर्व तेल मालिश करें | फिर पानी में रोज एसेंशियल ऑयल डालकर नहाएं |
सीखें खुश रहना Make Yourself Happy
जब आप अच्छी-अच्छी बातें सोचती हैं और खुश रहती हैं तो आपके चेहरे पर एक अलग चमक और रौनक आ जाती है | खुश रहने से त्वचा में एकत्रित नमी का संतुलन बना रहने के साथ ही रक्तसंचार भी सुचारू रूप से होता है | खुलकर हंसना एक अच्छी एक्सरसाइज भी है ।

