How To Get Soft And Beautiful Skin Easily In Hidi- त्वचा की देखभाल-

 How To Get Soft And Beautiful Skin Easily

त्वचा की देखभाल- 


कैसे पायें फूलों सी कोमल मुलायम त्वचा How To Get Soft And Beautiful Skin Easily – 


इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी त्वचा की सही से देख-भाल नहीं कर पाते हैं और हमारी त्वचा भी प्रदूषण, दौड़-भाग और तनाव से कुम्हला जाती है | कोई जरुरी नहीं है कि आप तमाम सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करें और त्वचा को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाएं |


इसी बात को ध्यान में रखकर, हम यहां बता रहें है कि आप क्या करें जिससे कि आपकी त्वचा सदाबहार रहे-

तेज केमिकलयुक्त उत्पाद आपकी त्वचा पर रूखापन और खिंचाव पैदा करते हैं | 

कृत्रिम खुशबूदार उत्पाद भी आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं | 

इसलिए आप अपनी त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए अधिक से अधिक नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, साथ ही यहां दिए जा रहे टिप्स पर भी ध्यान रखें |

1. साफ रखें अपनी त्वचा Keep Your Skin Clean

आपकी त्वचा साफ रहे इसके लिए आवश्यक है त्वचा को साफ रखना | अत्यधिक रसायनयुक्त क्रीम या प्रसाधनों के इस्तेमाल से बचें | हफ्ते में एक बार गुनगुने पानी से स्नान त्वचा के लिए फायदेमंद होता है | 

घरेलू फेस पैक से दें त्वचा को नया निखार | 

इसके लिए दो चम्मच गेहूं के आटे में एक चम्मच बादाम रोगन, एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर दस मिनट तक लगाएं | फिर हल्के हाथों से मलकर छुड़ाएं | 

ऐसा हफ्ते में दो बार करें | इससे आपकी त्वचा कांतिमय हो जाएगी और उसे बाहरी व आंतरिक नमी भी मिलेगी |


2. तनाव से रहें दूर Keep Yourself Away From Tension

तनाव कई प्रकार के होते हैं | शारीरिक तनाव तब होता है, जब आप अत्यधिक कार्य करती हैं और कुछ समय बाद आपका शरीर थक जाता है |

इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है, क्योंकि इससे आपकी त्वचा के लिए जरुरी नमी ख़त्म होने लगती है और त्वचा रुखी और बेजान नजर आने लगती है |

 ऐसे में जरुरी है की आप अपने शरीर को आवश्यकतानुसार आराम करने का भी मौका दें | जब आप तनाव में होती हैं तो उसका असर भी आपकी त्वचा पर पड़ता है | 

जो स्त्रियां अधिक तनाव में रहतीं हैं उनकी त्वचा वक्त से पहले झुर्रियों युक्त, रुखी और बेजान हो जाती है | जहां तक हो छोटे-छोटे, अनावश्यक तनावों को मन में पाले न रहें | उनसे जितनी जल्दी हो मुक्ति पाने का प्रयास करें | आप अगर खुश रहेंगी तो आपका चेहरा भी खिला-खिला नजर आएगा |


3. मानसिक तनाव से रहें दूर Stress Se Door Rahen

यह तो सभी को पता है कि चिंता चिता के समान होती है | 

लेकिन इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी कि अत्यधिक चिंता करने से आपकी त्वचा को नमी प्रदान करने वाली ग्रंथियों का संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिसका परिणाम तुरंत आपकी त्वचा पर दिखता है, 

जैसे- झुर्रियां, रूखापन और लकीरें | मानसिक तनाव से बचने के लिए जरुरी है कि आप चीजों को सकारात्मक रूप से लें | अधिक तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है |